कुशीनगर में दो दर्जन जगहों पर हो रहा अवैध बालू खनन जिम्मेदार मौन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 29 February 2020

कुशीनगर में दो दर्जन जगहों पर हो रहा अवैध बालू खनन जिम्मेदार मौन


इश्वर चन्द्र पटेल

कुशीनगर.(उ०प्र०);छोटी गंडक नदी में हो रहें अंधाधुंध  बालू के अवैध खनन को न तो योगी सरकार की हनक रोक पा रही है न ही जिलाधिकारी कुशीनगर की सख्ती। पुलिस व बालू माफियाओ  के गठजोड़ से जिले बालू का अवैध कारोबार कुशीनगर जनपद में धडल्ले से चल रहा हैं....जिसका सबसे बड़ा खमियाजा नदी के दायरे के  गांव के किसानो भुगतना पड़ रहा हैं। इसके कारण से नदी का जल स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा हैं जिसके चलतें किसानों क पंपिग सेट से पानी आना बंद हो गया हैं एवं जल स्तर गिरनें सें किसान की फसल समय से पहले ही सुखनें लगती हैं । किसानो का आरोप हैं जब भी इन अवैध करोबारियों के खिलाफ कोई शिकायत उच्च अधीकारियो से करतें तो ये कारोबारी इनकी फसल को ट्रेक्टर से रौद देतें है जनपद की सीमा कसया तहसील  से शुरू छोटी गंडक नदी हेतिमपुर से लेकर कप्तागंज तहसील क्षेत्र से खड्डा तहसील क्षेत्र की सीमा क्षेत्र में पड़नें वाली गंडक नदी में धडल्ले सें दो दर्जन जगहो पर अवैध खनन का कारोबार चल रहा हैं लेकिन न तो इस पर किसी अधीकारियो की नजर हैं न तो किसी जिम्मेदार की ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।