लोकदल किसान हित में सड़क पर उतरकर एक जन आंदोलन के माध्यम से सरकार को मजबूर कर देगा कि वह किसान हित में शीघ्र कदम उठाए: सुनील सिंह - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 18 March 2020

लोकदल किसान हित में सड़क पर उतरकर एक जन आंदोलन के माध्यम से सरकार को मजबूर कर देगा कि वह किसान हित में शीघ्र कदम उठाए: सुनील सिंह

लखनऊ ब्यूरो

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी सुनील सिंह ने प्रदेश में हुई भीषण ओलाविष्ट एवं बरसात से फसलों के नष्ट होने के कारण किसानों को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा बीमा कंपनियों को निर्देशित करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश का किसान इस दैवी आपदा से भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है सरकारी देव कर्ज के भुगतान तथा परिवार के भरण.पोषण की समस्या उसके सामने मुंह फैलाए खड़ी है। यदि किसान को फौरन राहत न पहुंचाई गई तो उसके सामने आत्मदाह के अलावा कोई विकल्प नहीं है’ इसलिए सरकार बीमा कंपनियों पर भुगतान की जिम्मेदारी डाल कर अपने दायित्वों से मुक्त नहीं हो सकती है किसान को कर्ज देते समय बैंक बीमा का पैसा पहले ही काट कर भुगतान करते हैं तो जिम्मेदारी तो बैंक की बनती है कि वह बीमा कंपनी से पैसा वसूल कर तुरंत किसानों को दें या स्वयं किसानों को तुरंत भुगतान कर बीमा कम पैसा वसूलते रहे यदि बैंक बीमा कंपनी के किसान को तुरंत राहत पहुंचाने में आनाकानी करते हैं तो सरकार को अपने कोष से तुरंत भुगतान करना चाहिए सरकार द्वारा तुरंत यह कदम न उठाने पर लोकदल किसान हित में सड़क पर उतरकर एक जन आंदोलन के माध्यम से सरकार को मजबूर कर देगा कि वह किसान हित में शीघ्र  कदम उठाए।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।