संवाददाता:अरविन्द शर्मा
श्रमिक भारती संस्था द्वारा गरीब लोगों को राशन वितरित किया गया
कानपुर देहात।पूरे देश में लॉकडाउन है। कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन ही उपाय है। सामाजिक दूरियां भी रखनी चाहिए। यह बात श्रमिक भारती के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मारूफ खान ने कही। श्रमिक भारती हेड साधना घोष के निर्देश पर रसूलाबाद में नगर पंचायत के सामने स्थित श्रमिक भारती कार्यालय में 42 गरीब लोगों को राशन वितरित किया गया। लॉकडाउन के चलते कई परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे थे ऐसे में श्रमिक भारती संस्था मदद को आगे आई और उन लोगों को मदद की। मदद के रूप में उन्हें राशन सामग्री वितरित की। जिसमें 15 किलो आटा, 3 किलो दाल और 6 किलो चावल सहित अन्य सामग्री दी। राशन सामग्री पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर प्रमुख रूप से डा अभिनेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।