कृपा शंकर चौधरी
डबल हत्या के तीसरे दिन ग्रामीणों का फूटा गुस्सा चले ईट पत्थर पुलिस द्वारा भांजी गई लाठियां
गोरखपुर। पिछले रविवार दिन के दोपहर में झंगहा थानान्तर्गत गौरी घाट के गोर्रा नदी के किनारे कड़जहां के दिवाकर और कृष्णा के हत्या के उपरांत आज बुधवार को ग्रामीणों द्वारा कड़जहां फोरलेन देवरिया रोड को जाम किया गया। मौके पर खोराबार थाना द्वारा समझा कर रोड खुलवाने का प्रयास किया गया किंतु भीड़ में आए कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा पुलिस पर.पथराव कर
घायल कर दिया गया। पुलिस पर पथराव की खबर से जिले के लगभग चार थाने की पुलिस पहुंची और उपद्रव करने वालो की धरपकड़ की गई और लाठियां भी भांजी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के आला अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच धटना का निरीक्षण किया गया। हत्या उपरांत पुलिस द्वारा किए गए कार्रवाई के संबंध में बताया गया कि पुलिस दबिश देकर अपराधियों तक पहुंचने के करीब है और कई लोगों से पूछताछ के साथ कई कोण से जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
बताया गया कि शराब पार्टी में शामिल मुकेश को पुलिस थाने लाकर पूछ ताछ कर रहीं है l मुकेश ने पुलिस को बताया है कि चचेरे भाइयों की हत्या से पहले वहां शराब पार्टी की गई थी। इसमें चार लोग शामिल थे। बंधे के किनारे चारों ने शराब पीया था ।यह पार्टी करीब ढाई घंटे चली। इन चारों में से दो दिवाकर और कृष्णा की हत्या की साजिश में शामिल थे। मुकेश ने पुलिस को बताया कि चार-पांच की संख्या में अचानक सामने आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दिवाकर और कृष्णां को मौत के घाट उतार दिया। मुकेश ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
लेकिन सवाल यह है की हत्यारे अंधाधुंध फायरिंग करके दो लोगों की हत्या कर दिये लेकिन वहीँ मौजूद मुकेश को खरोच तक नहीं आयी l पुलिस मुकेश और अन्य लोगों से पूछताछ़ के आधार पर अपनी कार्रवाई कर रही है। एसएसपी सुनील गुप्ता ने जल्द ही हत्यारोपियों के पकड़े जाने का आश्वासन दिया है l
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।