संवाददाता:अरविन्द शर्मा
सांड ने किसान को पटका उपचार के दौरान मौत परिवारी जनो में मचा कोहराम
रसूलाबाद कानपुर देहात ।कस्बा निवासी नेकराम पाल आज सुबह टहलने जा रहे थे तभी पीछे से आकर सांड ने सींगों से उठाकर पटक दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए ।किसी अज्ञात की सूचना पर एम्बुलेश ने उठाकर अस्पताल पंहुचाया जंहा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया जहां रास्ते मे उनकी मौत हो गयी ।मृतक का शव उनके आवास रसूलाबाद आ गया है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।