संवाददाता:अरविन्द शर्मा
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत सहायता राशि की निकासी करें अंक के आधार पर: डीएम
कानपुर देहात।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के महिला पी.एम.जे.डी.वाई. खाता धारकों में डी.बी.टी. के माध्यम से खातों से राशि निकासी किये जाने की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के अन्तर्गत महिलाओं के खाते जिनकी खाता संख्या के अंत में अंक हो 0 या 1 दिनांक जिस पर खातों से सहायता राशि निकाली जा सकती है 04 मई को निकाली जा सकती है। इस प्रकार प्रधानमंत्री जन धन योजना के अन्तर्गत महिलाओं के खाते जिनकी खाता संख्या के अंत में अंक हो 2 या 3 है वह दिनांक 05 मई को, अंक 4 या 5 वाले दिनांक 06 मई, अंक 6 या 7 वाले 08 मई को, अंक 8 या 9 वाले दिनांक 11 मई को निकाल सकते है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए आने वाले कुछ दिनों में बैंक शाखाओं/बैंक मित्र प्वाइंट/ए.टी.एम. पर धनराशि आहरण हेतु अत्यधिक भीड़ एकत्रित होने की प्रबल सम्भावना है। वर्तमान समय में आमजन को सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए बैंकिंग सुविधाए मुहैया कराने हेतु पुलिस बल की आवश्यकता होगी। समस्त शाखाओं/बैंक मित्र प्वाइंट/ए.टी.एम. पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात करते हुए उक्त के सम्बन्ध में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर लोगों में जागरूकता लाये तथा बी.सी. प्वाइंट पर बैंकिंग सुविधा प्रदान करने में प्रशासन अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।