लखनऊ ब्यूरो
यह देश हमेशा याद करेगा कोई ताक़तवर प्रधानमंत्री था जो गरीबो की मौत का तमाशा देखता रहा -ओमप्रकाश राजभर
लखनऊ । घर वापसी के लिये सड़क का सहारा लिए गरीब मजदूरों का दुर्घटना उपरांत मृत्यु पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मजदूरों की मौत नही हत्या है,देखते है सरकार कब तक जागती है,और उनके समर्थक कब तक मौन रहते है,ग़रीब-मजदूर मरे तो मरे लेकिन सरकार रहेगी खामोश!देश को जिसने बनाया उसी की आज सड़को पर मौत हो रही है।,जो प्रधानमंत्री एक चींटी मरने पर संवेदना प्रकट करता था,क्या हजारों मजदूर सड़कों पर अपनी जान की बाजी लगाकर अपने घर को लौट रहे हैं,कब तक सरकार इनके मौत का तमाशा देखेगी, यह देश हमेशा याद करेगा कोई ताक़तवर प्रधानमंत्री था जो गरीबो की मौत का तमाशा देखता रहा। गरीब सड़को पर मरता रहा।
दरअसल उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क हादसे मे घर लौट रहे 23 प्रवासी मजदूरों के दर्दनाक मौत के बाद प्रदेश की राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। घर वापसी के लिए सड़क पर निकले इन गरीब मजदूरों के लिए सरकार के पास त्वरित प्रबंध न रहने के कारण निरंतर मजदूर काल के गाल मे समाते जा रहे हैं। गरीब की हिमायती बनने वाली वर्तमान सरकार मजदूरों के दुर्दशा पर मूकदर्शक बनी हुई है। कहने के लिये मुख्यमंत्री के द्वारा तमाम अपील और मदद की बात की गई है किंतु धरातल पर क्या है चिंतनीय विषय बना हुआ है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।