राकेश सिंह गोण्डा
कोरोना वायरस से बचाव की बच्चों को दी जानकारी
रुपईडीह गोण्डा। विकास खंड रूपईडीह के ग्राम पंचायत फरेन्दा शुक्ल में अजय शुक्ला समाज सेवी के द्वारा देश में व्याप्त महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए मिठाईयाँ व माक्स देकर बच्चों को जागरूक किया श्री शुक्ल के द्वारा इस करोना जैसी महामारी से बचाव के लिए सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा इससे बचाव के लिए देश के हर घर के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है उन्होंने लोगों से घर में रहने की विशेष अपील की उन्होंने कहा कि बिना विशेष जरूरी काम के कोई बाहर ना निकले पूरे देश में (लॉक डाउन )चल रहा है प्रति व्यक्ति अपनी अपनी जिम्मेदारी तय कर ले और देश का साथ दें. जिससे देश में व्याप्त कोरोना वायरस रूपी महामारी से बचा जा सके . साथ ही विशेष तौर पर यह बताया गया कि बिना मास्क पहने कोई भी व्यक्ति या कोई भी परिवार ना रहे और बिना मास्क के बाहर न जाए और सफाई व्यवस्था पर बेहद ध्यान रखें और दिन में कम से कम दस से पंद्रह बार अपने हाथों को साबुन से जरूर धोएं कोरोना वायरस का इलाज सिर्फ सावधानी है और पूर्णतया सावधानी बरतें व देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देशों का पालन करें घर में रहें सुरक्षित रहें वही इस महान कार्य में रवि तिवारी पत्रकार गोण्डा योगेश शुक्ला शिव वस्त्र भंडार बहराइच रोड गोंडा मुकेश शुक्ला दीपक शुक्ला आदि लोगों की विशेष भागीदारी रही
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।