बाइक पर दो सवारी चालान ठोक रही पुलिस कहीं सरकारी खजाना भरने के लिए तो नहीं - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 20 June 2020

बाइक पर दो सवारी चालान ठोक रही पुलिस कहीं सरकारी खजाना भरने के लिए तो नहीं

आलोक चौधरी

बाइक पर दो सवारी  चालान ठोक रही पुलिस कहीं  सरकारी खजाना भरने के लिए तो नहीं

 बस्ती ।जनपद पुलिस बाइक पर दो सवारी चलने वालों का चालान ठोंक रही है। इस बात को लेकर जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है कि अनलॉक के बावजूद क्या दो पहिया वाहनों पर दो सवारी की अनुमति नही है ? हालांकि 07 जून को स्थानीय प्रशासन द्वारा सार्वजनिक किये गये 14 पृष्ठों के शासनादेश में दो पहिया वाहनों पर निर्धारित सीट क्षमता के अनुसार चलने की अनुमति प्रदान की गयी है। फिर अचानक पुलिस की सख्ती समझ से परे है। बड़ेवन, फुटहिया, वाल्टरगंज, मनौरी चौराहा, लालगंज सहित कई स्थानों पर मास्क, गमछा, वाहन के कागज सबकुछ दुरूस्त होने के बावजूद 250 और 500 रूपये के चालान काट दिये गये।

सूचना विभाग द्वारा जारी समाचार के अनुसार शुक्रवार को 220 दो पहिया वाहनों से पिछली सीट पर यात्रा करने के कारण 55 हजार रूपया जुर्माना वसूल किया गया। जनता में इस बात की चर्चा है कि लांकडाउन के कारण हर प्रकार के व्यवसाय में आई मंदी के बाद जनमानस को छूट और सुविधायें देने की बजाय सरकारी खजाना भरने के लिये उनका खून चूसा जा रहा है। यदि ये सच है तो संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है और यदि दो पहिया वाहनों पर दो सवारी चलने की अनुमति नही है तो स्थानीय प्रशासन को शीघ्र ही ये स्पष्ट कर देना चाहिये जिससे यात्री चालान करवाने की बजाय उसका अनुपालन सुनिश्चित कर लें।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।