कृपा शंकर चौधरी
हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर सांसद रवि किशन के कार्यालय पर छत्रपति शिवाजी महाराज को किया गया याद
गोरखपुर। हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन के कार्यालय पर अनिल ओक ने जो कि आरएसएस के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख है ने फेसबुक लाइव के जरिए छत्रपति जी महाराज जी के गौरवपूर्ण गाथा को विस्तृत रूप से बताया जिसको सांसद रवि किशन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी ध्यान से सुना और कहा छत्रपति महाराज जी से हिन्दू समाज को सिखने की आवश्यकता है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसके लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और उनकी महानता इस बात पर भी देखी जा सकती है की इस कोरोना महामारी के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है ।सांसद रवि किशन के साथ सिंघड़िया स्थित सांसद कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष रणंजय सिंह सांसद प्रतिनिधि जुगुनू , समरेंद्र विक्रम सिंह सांसद पीआरओ पवन दुबे आदि कार्यकर्ता रहे मौजूद
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।