कैलाश सिंह विकाश
वर्चुअल जनसंवाद रैली की तैयारियां पूरी
(मोदी सरकार 2.0 के प्रथम वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार के कृषि एवं पंचायती राज मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे संबोधन)
वाराणसी। केंद्र की श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर भारत सरकार के कृषि एवं पंचायती राज मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी बुधवार 24 जून 2020 को सायंकाल 4:45 पर वर्चुअल जनसंवाद रैली संबोधित करेंगे।
उक्त संदर्भ में आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की बैठक,नीचीबाग स्थित महानगर कार्यालय में हुई ।
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने की।
श्री विद्यासागर राय जी ने वर्चुअल रैली के लिए महानगर के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी।
जिसमें महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश के साथ महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता को प्रत्येक बूथ से 50 की संख्या व्यवस्था संपर्क योजना का दायित्व दिया गया।
महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती साधना वेदांती के साथ महानगर कोषाध्यक्ष डॉक्टर रचना अग्रवाल को मोर्चा, प्रकोष्ठ,प्रकल्प एवं विभाग से संपर्क योजना का दायित्व दिया गया।
महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के साथ महानगर मंत्री मधुप सिंह को विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर योजना का दायित्व दिया गया।
महानगर उपाध्यक्ष आत्मा विशेश्वर के साथ महानगर मंत्री किशन कन्नौजिया को सरकार द्वारा नामित कार्यकर्ताओं से संपर्क योजना का दायित्व
महानगर उपाध्यक्ष इंजीनियर अशोक यादव के साथ महानगर मंत्री बृजेश चौरसिया को विचार परिवार से से संपर्क योजना का दायित्व
महानगर उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव के साथ महानगर मंत्री डॉ रविशंकर केसरी (हरि) को सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के लोगों से संपर्क योजना का दायित्व एवं
महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार एडवोकेट के साथ महानगर मंत्री नीरज जायसवाल को प्रचार योजना का दायित्व सौंपा गया।
महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ के अनुसार बैठक में महानगर महामंत्री नवीन कपूर , जगदीश त्रिपाठी और अशोक पटेल सहित कार्यालय मंत्री धीरज गुप्ता सहित महानगर के उपरोक्त सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का सफल संचालन महानगर महामंत्री नवीन कपूर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महानगर महामंत्री अशोक पटेल ने दिया
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।