कैलाश सिंह विकास वाराणसी
चला मास कोरोना टेस्ट अभियान, दवा का हुआ वितरण
वाराणसी, 28 अगस्त 2020 जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा की पहल पर आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर अपर जिलाधिकारी नगर के संयोजन में अपर नगर मजिस्ट्रेटों के नेतृत्व में मास कोरोना टेस्ट अभियान सुचारु रूप से चलाया गया। इस दौरान सभी स्थानों पर आईवर्मेक्टिन दवा का वितरण किया गया।
आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर दुकानदारों, पटरी व्यवसायियों एवं उनके स्टाफ तथा ऑटो व्यवसायियों व उनके स्टाफ के साथ ही बनारस क्लब के सदस्यों, जिला न्यायालय के स्टाफ इत्यादि का कोरोना टेस्ट किया गया। इस क्रम में पहाड़िया व्यापार मण्डल के संयोजन में 201 दुकानदारों और पटरी व्यवसायियों के कोरोना टेस्ट में 02 व्यक्ति पॉज़िटिव पाये गए। मोहनसराय में ऑटो व्यवसाय से जुड़े स्टाफ के 105 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट में 03 व्यक्ति पॉज़िटिव पाये गए। बनारस क्लब में सदस्यों एवं स्टाफ के 107 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट में 01 व्यक्ति वाराणसी और 02 व्यक्ति अन्य जनपद के पॉज़िटिव पाये गए। जिला न्यायालय के स्टाफ में 19 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट में कोई भी पॉज़िटिव नहीं पाया गया। होटल क्लार्क के स्टाफ 17 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट में कोई भी पॉज़िटिव नहीं पाया गया।
जनपद प्रशासन के नेतृत्व में मास कोरोना टेस्ट का यह अभियान 29 अगस्त को ट्रैफिक पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों एवं आदमपुर नगर निगम जोन कार्यालय, राजघाट वेंडिंग जोन, दशाश्वमेघ नगर निगम ज़ोनल कार्यालय तथा नेहरू मार्केट केंट पर पटरी व्यवसायियों, दुकानदारों एवं उनके स्टाफ का मास कोरोना टेस्ट किया जायेगा।
.......................
*वाराणसी, 28 अगस्त 2020*
विगत दिवसों से जनपद में आइवर्मेक्टिन दवा का वितरण पॉज़िटिव मरीजों, उनके निकट संपर्कियों तथा आवश्यकतानुसार विभिन्न ग्रुपों में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1,331 जरूरतमंद व्यक्तियों को 10,648 आइवर्मेक्टिन दवा वितरित की गयी।
जनपद में अब तक कुल 80,884 जरूरतमंद व्यक्तियों को लगभग 6.47 लाख आइवर्मेक्टिन की दवा वितरित की जा चुकी है तथा वितरण का कार्य आगे भी जारी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से 58,050 जरूरतमंद व्यक्तियों को 4.64 लाख आइवर्मेक्टिन दवा वितरित की गयी।
...................................
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।