लखनऊ ब्यूरो
राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में इलाज के दौरान निधन
राज्य सभा सांसद अमर सिंह का इलाज के दौरान सिंगापुर में निधन हो गया। अभी दो घण्टे पहले ही अमर सिंह द्वारा ट्वीट कर ईद की मुबारकबाद दिया गया था । प्रतिभा के धनी और राजनीति के द्रौणाचार्य माने जाने वाले अमर सिंह की मौत की खबर से राजनीतिक गलियारे के अलावा सीनेमा जगत के लोग भी दुखी दिखे।
अमर सिंह (जन्म 27 जनवरी 1956) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे,जो उत्तर प्रदेश से थे और समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेताओं में से एक रहे हैं। ये अपने हिन्दी ज्ञान और राजनैतिक सम्बंधों के लिए जाने जाते हैं। अमर सिंह अपने आप पर जनमत को ध्रुवित करने के लिए भी जाने जाते हैं। वो समाजवादी पार्टी के महासचिव व भारतीय संसद के उपरी सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके हैं। 6 जनवरी 2010 को, इन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उन्हें 2 फ़रवरी 2010 को पार्टी से निष्कासित कर दिया। वर्ष 2011 में इनका कुछ समय न्यायिक हिरासत में भी बीता। अन्ततः इन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया। घोषणा करते हुए इन्होंने कहा- "मैं अपनी पत्नी और अपने परिवार को अधिक समय देना चाहता हूँ। अतः चुनावों की अन्तिम तिथि (१३ मई) के बाद, मैं राजनीति से सन्यास ले लुँगा।" वर्ष 2016 में इनकी समाजवादी पार्टी में पुनः वापसी हुई और राज्य सभा के लिए चुने गये। फ़िलहाल ये समाजवादी से अलग हो गएथे। उन्होंने अखिलेश यादव को नमाज़वादी भी घोषित कर दिया था। उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।