ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा
जिला कारागार में आयोजित हुई विधिक साक्षरता शिविर, दी गयी जानकारी
कानपुर देहात।माननीय जनपद न्यायाधीश यशवंत कुमार मिश्र के निर्देशन में जिला कारागार कानपुर देहात में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात साक्षी गर्ग द्वारा की गई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव साक्षी गर्ग ने अपने संबोधन में उपस्थित बंदियों को कोरोना वायरस के बारे में बताया और उससे बचने का उपाये भी बताये एवं उसके लक्षण व उससे सुरक्षा के उपाय भी सचिव द्वारा बताया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस कई प्रकार के विषाणु का एक समूह है जो स्तनधारियों और पक्षियों में रोग उत्पन्न करता है बंदियों को इसके लक्षण भी बताएं गए जैसे बुखार आना, खासी आना, जुखाम आदि बंदियों को यह भी बताया गया कि वह मार्क्स का प्रयोग करें एवं दूरी बनाकर कार्य करें, कोरोना वायरस से बचाव के लिए साबुन से बार-बार हाथ धोएं एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करें। यह भी बताया जो बंदी गरीब एवं असहाय हैं और अपने लिए अधिवक्ता नहीं कर सकते हैं उनको पैरवी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है इसके लिए व जेल में स्थापित विधिक सहायता प्रकोष्ठ के अधिवक्ता वह जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को अपना प्रार्थना पत्र दे सकते हैं वहां से सरकारी खर्चे पर उसके लिए अधिवक्ता नामित कर दिया जाएगा इसके अलावा किसी बंदी को सजा हो चुकी है और वह माननीय उच्च न्यायालय में पैरवी के लिए अधिवक्ता चाहता है तो उससे भी माननीय उच्च न्यायालय से निशुल्क अधिवक्ता दिया जा सकता है उन्होंने यह भी बताया कि जो अभियुक्त छोटे-छोटे मामलों में जेल में निरुद्ध हैं और वह अपना जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर कराना चाहते हैं तो वह जेल अधीक्षक के माध्यम से या स्वयं संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन में उपस्थित कारापाल कुश कुमार सिंह, उप जेलर राजेश कुमार राय, कुंवर रणविजय सिंह एवं जेल में निरूद्ध पुरुष, महिला एवं किशोर बंदी आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।