बॉर्डर क्षेत्र से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की गहनता से की गई जाँच - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 24 August 2020

बॉर्डर क्षेत्र से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की गहनता से की गई जाँच

बलरामपुर से हंसराज शर्मा की रिपोर्ट

बॉर्डर क्षेत्र से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की गहनता से की गई जाँच

रेहरा बाजार- बलरामपुर जनपद के थाना क्षेत्र रेहरा बाजार अंतर्गत आने वाले दतौली बॉर्डर पर रविवार को पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर बॉर्डर क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी की गई।बताते चलें कि दिल्ली में पकड़े गए आतंकी अबू यूसुफ के तार बलरामपुर जनपद से जुड़े होने के बाद जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर बॉर्डर क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है। शनिवार को आतंकी के तार बलरामपुर जनपद से जुड़े होने की सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को प्राप्त हुई।उनके द्वारा बलरामपुर जनपद के अन्तर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने एवं सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की गहनता से तलाशी लेने के लिए सख्त हिदायत दी गई है।जिसको लेकर रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक पारस प्रसाद की अगुवाई में रेहरा बाजार थाने की पुलिस टीम द्वारा दतौली बॉर्डर समेत अन्य बाजारों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई है।और लोगो को लॉकडाउन एवं जिले में लागू धारा 144 का पालन करने के लिए कहा गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।