राकेश सिंह गोण्डा
मामूली विवाद में दंबगो ने एक परिवार की जमकर की पिटाई बेटे को छुड़ाने गई एक महिला को भी निर्वस्त्र करने का प्रयास किया
करनैलगंज,गोण्डा । मामूली विवाद में गांव के दबंगों ने एक परिवार को जमकर लाठियों से पीटा गया। बेटे को छुड़ाने गई एक महिला को निर्वस्त्र करने का प्रयास किया गया। महिला की साड़ी को खोल कर जमीन पर गिराने के बाद उसके विरोध करने पर उसको लाठियों से गिरा कर पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने मामले में को रफा-दफा करने के लिए महज एनसीआर दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से एनसीआर दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम गोनवा के मजरा सूबेदार पुरवा की है। यहां की निवासी महिला नीलम वर्मा ने दी गई तहरीर में कहा है कि शनिवार की सुबह उसका बेटा शौच के लिए बाहर गया था। लौटते समय गांव के कुछ लोगों ने उसे गाली देना शुरू किया। जब उसने मना किया तो करीब आधा दर्जन से अधिक लोग एकत्र हो गए और उसे मारने पीटने लगे। जब वह और उसके परिवार के लोग बेटे को बचाने के लिए दौड़े तो उनकी भी पिटाई की जाने लगी। बल्कि महिला नीलम देवी को निर्वस्त्र करने का प्रयास किया गया। वह अपने को निर्वस्त्र होने से बचने के लिए दौड़ने लगी तो उसे रास्ते पर गिरा लिया गया और लाठी उसे जमकर पीटा गया। उसी बीच एक महिला ने उसके बेटे पर हंसिया से वार कर दिया। जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई। महिला की पिटाई और उसके खून से सनी चेहरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर पुलिस ने नीलम वर्मा की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज किया है और मारपीट में घायल हुए चार लोगों नीलम वर्मा, पिंकी वर्मा, अनिल वर्मा एवं अभिषेक वर्मा का मेडिकल परीक्षण कराया है। घायल पिंकी वर्मा का कहना है कि जब वह रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली गई तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी सारी बातें न लिखकर मामूली तौर पर एनसीआर दर्ज करने की तहरीर तैयार करवाई। उसके बाद वह अपनी रिपोर्ट की कॉपी मांगने के लिए कई बार गई तो पुलिस वालों ने उसे भगा दिया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।