मयंक पाण्डेय अमेठी
आवारा पशुओं और यूरिया खाद की समस्याओं से परेशान अमेठी के किसान -जयसिंह
अमेठी। समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में सपाइयों ने खाद की आपूर्ति,आवारा पशुअों को लेकर उपजिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ ही अमेठी जिले के किसानों को खाद न मिलने से धान की खेती बर्बादी के कगार पर है।सत्ता संरछित अधिकारियों व डीलरों के मिली भगत से खाद बड़े पैमाने पर कालाबाजारी कर मनमाने ढंग से बेचकर किसानो की जान लेने पर तुले हैं । भाजपा सरकार में पेट्रोल,डीलज के दाम आसमान छू रहे हैं,बिजली मंहगाई चरम पर है ।रोजी रोटी का संकट उत्पन्न होता जा रहा है । सहकारी समितियों पर खाद के लिए सुबह से शाम तक किसान चक्कर लगाने व लम्बी लाइनो में खड़े होने को विवश हो रहा है ।यूरिया न मिलने से किसानों को फसल उत्पादन गंभीर संकट खड़ा है ।
सपा की अखिलेश सरकार ही असली किसानो की हितैषी है ।
आज सपा सरकार होती तो किसानो को इतनी समस्याओं का सामना न करना पडत़ा ।वर्तमान की भाजपा सरकार से किसान-नौजवान,मजदूर-ब्यापारी,सभी वर्ग नाराज है ।वह फिर से समाजवादी अखिलेश सरकार चाहते हैं ।अपना खून पसीना एक कर रात दिन खेतिहर किसानो की आवारा पशुओं के कारण फसले बर्बाद हो रही है। तमाम समस्याओं के कारण किसान खून के आंसू रोने को विवश है ।वहीं सपाइयो ने किसान हित के लिए आवाज बुलंद करते हुए किसानो को जल्द खाद उपलब्ध कराने व आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की ।
इस मौके पर सुरेश कश्यप, जगमोहन यादव,मो.दानिश,सौरभ,अरविन्द मौजूद रहे ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।