सतना_सेमरिया_सिरमौर_शंकरगढ़_हाईवे_के_रूप_में_मिलेगी_सौगात - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 26 August 2020

सतना_सेमरिया_सिरमौर_शंकरगढ़_हाईवे_के_रूप_में_मिलेगी_सौगात

मध्यप्रदेश से प्रेन्स त्रिपाठी

सतना_सेमरिया_सिरमौर_शंकरगढ़_हाईवे_के_रूप_में_मिलेगी_सौगात

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री #मा०_नितिन_गडकरी_जी एवं मुख्यमंत्री #मा०_शिवराज_सिंह_चौहान_जी द्वारा मध्यप्रदेश में 11,427.8 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण / शिलान्यास कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुआ।
कार्यक्रम में माननीय नितिन गडकरी जी ने सतना सेमरिया सिरमौर शंकरगढ़ हाईवे के सर्वेक्षण कार्य को गति देने का आश्वासन दिया जिसके लिए मैं सेमरिया क्षेत्र की जनता जनार्दन की ओर से माननीय मंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करता हूँ। ये हाइवे सेमरिया क्षेत्र को समृद्ध एवं गौरवशाली सेमरिया बनाने में निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगा।
साथ ही 4346 करोड़ रुपए की लागत से 287 किमी रीवा से लखनादौन, 400 करोड़ रुपए की लागत से 18 किमी रीवा रिंग रोड, रीवा से सिरमौर, उमरिया से शहडोल, बेला से सतना, रीवा सीधी मार्ग में टनल का निर्माण, चुरहट बाईपास जैसी योजनाओं के द्वारा पूरे विंध्य में विकास की धारा को प्रवाहित करने के लिए भी माननीय मंत्री जी, माननीय मुख्यमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।