राकेश सिंह गोण्डा
संकल्प दिवस के रूप में मनाया छोटे लोहिया का जन्मदिन
सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद छोटे लोहिया का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। चित्र पर माल्यापर्ण कर छोटे लोहिया को नमन किया गया उसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने छोटे लोहिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व.जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा एवं बड़े आन्दोलनों के बड़े नेता थे।1992 में पत्नी की तबियत बहुत खराब थी, जिसके बावजूद सूचना मिली कि मुलायम सिंह यादव जेल चले गये हैं। उन्होंने आन्दोलन की कमान संभालने का काम किया। गोष्ठी में जिला महासचिव राजेश दिक्षित ने छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व.जनेश्वर मिश्र छात्र जीवन से लेकर अन्तिम समय तक जन आन्दोलनों की अगुवाई करते रहे। उनके शब्द समाजवादियों को यदि देश की तकदीर बदलनी है तो भारी बलिदानों के लिए तैयार रहना होगा आज भी कानों में गूंजते हैं। वक्ताओं ने छोटे लोहिया के विचारों को आत्मसात करने का प्रण लिया गोष्ठी में सरफराज हुसैन, "सोनू", राम नारायण यादव,अफजल खान, जेपी श्रीवास्तव, त्रिवेणी मिश्रा जितेंद्र नाथ सप्पू,रामधन यादव,मंगली यादव, सिद्धार्थ सिंह,"मोनू" सुशीला गौतम, दिनेश यादव,सुशीला गौतम, दिनेश यादव, फहद अंजुम, शुभम, राम आशीष भारती,मोहम्मद आकिब, ने अपने विचार व्यक्त किए।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।