ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा
जहर खुरानी गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार
कानपुर देहात पुलिस ने हाईवे पर यात्रियों के साथ जहर खुरानी करके लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए अभियुक्तों के पास लूट का भारी मात्रा में समान और ज्वैलरी बरामद की है।
कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के जनपद कानपुर देहात में तैनाती के बाद से कानपुर देहात पुलिस हरकत में आ गई है। कानपुर देहात में काफी समय से जहर खुरानी गैंग सक्रिय था । आये दिन हाईवे पर यात्रियों के साथ जहर खुरानी की घटनाएं बढ़ती जा रही थी ये जहर खुरानी गैंग यात्रियों के साथ पैसा ज्वैलरी लूट कर घटना को अंजाम देते थे। जहर खुरानी गैंग की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने अकबरपुर सी ओ के नेतृत्व में कई टीमों को लगाया था लेकिन गजनेर थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है गजनेर पुलिस ने गोगुमऊ के पास से जहर खुरानी करने वाले ग्रुप के 4 लोगो को धर दबोचा ।
वहीं एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि जहर खुरानी करने वाले गैंग को गिरफ्तार किया गया है जनपद में ये गैंग काफी समय से सक्रिय था । पकड़े गए आरोपियों के पास से रुपया , ज्वैलरी और गाड़ी बरामद की गई है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।