कैलाश सिंह विकास वाराणसी
95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पहाड़िया मंडी वाराणसी का कोविड-19 के विरुद्ध जारी अभियान आज मंगलवार को भी सेवा और निष्ठा के साथ जारी रहा
वाराणसी। बटालियन के कमांडेंट श्री नरेन्द्र पाल सिंह, पीएमजी राहत अभियान की निगरानी कर रहे हैं और अभियान में लगे अधिकारियों एवं जवानों को लगातार और अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
आज वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री नितेंद्र नाथ के नेतृत्व में वृद्ध जन आवास विद्याश्रम सारनाथ, सारनाथ रेलवे स्टेशन एवं आसपास के इलाके में सोडियम हाइपोक्लोराइट रसायन के छिड़काव द्वारा संक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की गई। जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि 95 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पहाड़िया मंडी वाराणसी, कमांडेंट श्री नरेंद्र पाल सिंह पीएमजी के नेतृत्व एवं निर्देशन में वाराणसी शहर में अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। राष्ट्र की उन्नति एवं प्रगति हम सबका सामूहिक लक्ष्य है। इसी क्रम में प्रौढ़ शिक्षा के कार्यक्रम को आयोजित किया गया और लोगों को साक्षर कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मान पूर्वक जीने योग्य बनाया जाय तथा समाज से अशिक्षा को मिटाया जा सके । इसी के तहत सारनाथ वृद्ध जन आवास विद्याश्रम में प्रौढ़ लोगों को शिक्षित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा किताबें कॉपी, लेखन सामग्री आदि का का वितरण किया गया तथा कक्षाएं आयोजित की किया गई।
प्रतिदिन की भांति आज भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर/ ज्ञानवापी नंदी हॉल, बांस फाटक आसपास के इलाकों में रसायन का छिड़काव कर संक्रमण मुक्त किया गया तथा 250 लोगों का कॉन्टेक्ट लेस थर्मल स्कैनिंग की गई ।
कावा *Central Reserve Police Force Wives Welfare Association* अध्यक्षा श्रीमती रंजीता सिंह के नेतृत्व में कावा टीम द्वारा वाराणसी शहर के स्वयंसेवी संस्थाओं तथा समाजसेवियों की सहायता से राशन संग्रहण का कार्य किया जा रहा है जिसे बाद में पैक कर जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाता है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।