बलरामपुर हंसराज शर्मा की रिपोर्ट
लचर विधुत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने जाहिर की नाराजगी
उतरौला- बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र के उतरौला ग्रामीण व उतरौला टाऊन फीडर से अघोषित बिजली कटौती होने से उतरौला बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्या को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।बताते चले कि बिजली कटौती के कारण तमाम लघु उद्योग धंधे बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं।रात के समय बिजली कटौती के कारण लोग घर के बाहर निकाल कर सड़क पर रात बिताने को मजबूर हैं।उमस भरी गर्मी में बेतहाशा बिजली कटौती से क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उतरौला नगर वासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बिजली कटौती में सुधार की मांग की है।इस को लेकर आम जनमानस का कहना है कि यदि बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो हम लोग उग्र आंदोलन करने पर विवश होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।उतरौला नगर के वासी बब्बू मलिक,रिजवान,विनोद,नसीम,पिंटू,दीपक,जुनैद,राजू,आलोक,अमरनाथ,दीपक,सतीश आदि लोगों का कहना है।कि तहसील क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है।लोकल फाल्ट के नाम पर 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती की जाती है।उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती होने से नगरवासियों का बुरा हाल है।वहीं इस संबंध में जब एस डी ओ उतरौला से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि बीते दिनों आई तेज़ आँधी व पानी से काफी नुकसान हुआ है।जिस में कही तार तो कही विधुत पोल गिर कर टूट गए है।जिस में सुधार किया जा रहा है।जल्द ही विधुत उपभोक्ताओं को सही तरह से विधुत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।