ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा
अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया
पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के सभी थाना प्रभारियों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नवागंतुक श्री केशव कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात द्वारा की गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, एवं समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे तत्पश्चात सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं थानो पर मालों को शीघ्र निस्तारण करने, तथा अपहृताओं की शीघ्र बरामदगी करने तथा कस्बा बाजारों व बैंको की सुरक्षा हेतु समय से डियूटी भेजें तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण करें एवं यदि किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को भी अवगत करना सुनिश्चित करेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत बाजारो व भीड-भाड वाले इलाको मे सोशल डिस्टेसिंग एवं आमजनमानस को मास्क धारण कराने सम्बन्धी दिशा निर्देश दिये गये एवं सडको व बाजारों मे बिना मास्क धारण कर घूमने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में यातायात चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की सतर्कता से तलाशी ली जाये यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अर्न्तगत कार्यवाही करें तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु उन्हे जागरूक भी करें।
लम्बित विवेचनाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये सभी थाना प्रभारियों को शीघ्र विवेचना का निस्तारण करने व गम्भीर अपराधों में वांछित/बिना जमानतीय वारंटी अभियुक्तों/पुरस्कार घोषित/जिलाबदर अपराधियों/महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। एवं मिश्रित जहरीली शराब के भंडारण पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।