राकेश सिंह गोण्डा
घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर की हत्या
गोण्डा। तरबगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इस घटना के संबंध में तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के रामपुर टेंगरहा निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार पांडेय पुत्र जंगली प्रसादच पांडेय अपने घर के बाहर सो रहा था। सोते समय ही रात्रि में कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी और वह वहीं ढेर हो गया। बुधवार की सुबह करीब 5.30 बजे उसके घर वालों को जानकारी हुई। हत्या की खबर मिलते ही गांव में तमाम लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी तरबगंज पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के चाचा ने बताया कि मृतक घर का अकेला था। उसके दो बच्चे हैं। सबसे बड़ा पुत्र राजा और 6 वर्षीय पुत्री है। मृतक अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ घर पर रहता था। मृतक की पत्नी आशा देवी ने बताया कि बीते 26 सितम्बर को गांव के ही अनिल कुमार सहित तीन लोगों से जमीन को लेकर मारपीट हुई थी। इस संबंध में तरबगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। विवाद के दौरान ही आरोपियों ने जान से मार डालने की धमकी भी दी था।
मृतक की पत्नी आशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने अनिल सहित तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। मृतक की पत्नी आशा देवी ने तहरीर में कहा है कि उसके ससुर की भी जमीन के मामले को लेकर हत्या कर दी गई थी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।