राकेश सिंह गोण्डा
मोतीगंज थाना के अंतर्गत बनकटी सूरबली सिंह के ललकी पुरवा जैसे आधा दर्जन गांवों में धधकती है कच्ची जहरीली शराब की भठ्ठीआं
मोतीगंज गोंडा जिले के मोतीगंज ग्राम पंचायत बनकटी सूर्यबली सिंह के ललकी पुरवा गांव सहित इलाक़े के आधा दर्जन गांवों में अवैध कच्ची जहरीली शराब का कारोबार इलाकाई पुलिस और आबकारी विभाग की सांठगांठ से गोरखधंधे का रूप ले चुका है। इस इलाके में आने वाले करीब आधा दर्जन गांव में खुलेआम जहरीली शराब की भठ्ठी धधकती हैं।
आरोप है कि इसकी एवज में पुलिस तथा आबकारी विभाग द्वारा कारोबारियों से प्रतिमाह एक निश्चित रकम वसूल की जाती है।
जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के हल्का नंबर दो का ललकी पुरवा गांव अवैध कच्ची जहरीली शराब के लिए कुख्यात है। यहां जैसे जैसे दिन गुजरता है वैसे वैसे शराब की मंडी गुलजार होने लगती है। शाम होते ही घरों और गन्ने के खेतों में शराबियों का मेला लग जाता है। ललकी पुरवा गांव के अलावा रामनगर,मंगरे पुरवा, काशीपुरवा,तथा बनकटा में चौकीदार आदि गांवो में कच्ची शराब का धंधा परवान चढ़ा हुआ है। कच्ची शराब पीकर आए दिन लोग असमय ही जान गवा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी खाकी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। बताया जाता है की ललकी पुरवा तथा अन्य गांव में जब भी छापा मारने का प्लान बनता है तो हल्का दरोगा विनोद सिंह द्वारा इसकी सूचना शराब के धंधे बाजों को पहले ही दे दी जाती है, जिससे वे सावधान हो जाते हैं। थाना अध्यक्ष जब फोर्स के साथ गांव में शराब कारोबारियों के यहां छापा मारते हैं तो उनके हाथ कुछ भी नहीं लगता है।
नेपाल तक जाती है ललकी पुरवा की दारू
मोतीगंज थाना क्षेत्र का ललकी पुरवा रामनगर बाजार अवैध कच्ची शराब के लिए कुख्यात रहा है बताते हैं कि यहां की शराब पड़ोसी देश नेपाल तक भेजी जाती है। इसके अलावा बस्ती बलरामपुर फैजाबाद अंबेडकर नगर और महाराजगंज जैसे जिलों में शराब माफियाओं के तार जुड़े हुए हैं। इन जनपदों में बाइक वह लग्जरी गाड़ियों से कच्ची शराब की सप्लाई की जाती है। बताते चलें की लड़की पुरवा में ही शराब एक्टिविस्ट मोहनी आजाद का घर है वह बड़े पैमाने पर कच्ची दारू के खिलाफ अभियान चलाती हैं लेकिन शराब माफियाओं से इलाकाई पुलिस की सांठगांठ के चलते अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाती है।
गांव की महिलाओं का आरोप
ललकी पुरवा की दर्जन भर से अधिक महिलाओं ने बताया कि वह सब भी पहले शराब का धंधा करती थी लेकिन मोहनी आजाद के आग्रह पर उन्होंने इस धंधे को छोड़ दिया है और अब मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करती हैं।
महिलाओं ने बताया कि गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने की सूचना कई बार मोतीगंज पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई, महिलाओं ने बताया की तत्कालीन थाना अध्यक्ष द्वारा ललकी पुरवा में शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तो नहीं की गई, अलबत्ता शिकायत से तंग आकर उन्होंने उन मोबाइल नंबरों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया, जिन नंबरों से फोन करके शिकायत की जाती थी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।