कैलाश सिंह विकास वाराणसी
निजीकरण के विरोध में बिजलिकर्मियो ने किया जोरदार प्रदर्शन।
वाराणसी-03सितम्बर । विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज भिखारीपुर स्थित प्रबन्ध निदेशक कार्यालय पर निजीकरण के खिलाफ इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर सहित सभी बिजलिकर्मियो ने अपनी आवाज बुलंद की।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने यह बताया कि निजीकरण न उपभोक्ताओं के हित में है और न ही बिजलिकर्मियो के हित मे यह जानते हुए भी सरकार पूर्वांचल के निजीकरण की प्रयास कर रही है ।जबकि प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्धबोधन में कहा था कि मैं यह देश नही बिकने दूंगा और देश के समस्त बेरोजगार को रोजगार देने कार्य यह सरकार करने के लिए कटिबद्ध है। किंतु यह खेद का विषय है कि जबसे यह सरकार कार्य प्रांरभ की है तबसे अब तक सार्वजनिक उपक्रमों के लगातार निजीकरण से बेरोजगारी की सारे रिकॉर्ड टूट गये है।
वक्ताओं ने कहा कि हम अपने प्रबन्धन और सरकार से यह आग्रह करते है कि इस प्रदेश के सभी माननीय सांसद,विधायक सहित समस्त जनता इस बात को कह रही है कि सबसे ज्यादा बिजली की व्यवस्था सुधरी है और अच्छी बिजली मिल रही है ।इसलिए निजीकरण का प्रस्ताव रदद् कर बिभाग में रिक्त पड़े लगभग 2लाख से ज्यादा पदों पर कार्यरत संविदा कर्मियों को समायोजित कर शेष पदों पर अबिलम्ब भर्ती किया जाए जिससे रोजगार के आस में बैठे लाखो बेरोजगार युवाओ को रोजगार मिल सके और वे इस देश के विकास में अपना योगदान दे सके।
सभा की अध्यक्षता ई0 शंकर शाही एव संचालन राजेन्द्र सिंह ने किया।
सभा को सर्वश्री ई0 विजय पाल, ई0 चंद्रशेखर चौरसिया, ए0के0 श्रीवास्तव,आर0के0 वाही,ई0 संजय भारती,राजेन्द्र सिंह,सुनील यादव,अंकुर पाण्डेय,रमाशंकर पाल, रमन श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह,जगदीश पटेल, जिउतलाल,गुलाब प्रजापति, संतोष वर्मा, अभय यादव, आर0के0 राय, सोहन लाल आदि पदाधिकारियो ने संबोधित किया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।