बलरामपुर से हंश राज शर्मा
राष्ट्रीय अखंडता दिवस के मौके पर मरीजों को किया गया फल वितरित
सादुल्लानगर -राष्ट्रीय अखंडता दिवस पर एसएस फार्मा के संस्थापक शिवम सोनी व शैलेंद्र कौशल श्रीवास्तव ने मरीजों में फल वितरित कर राष्ट्रीय अखंडता दिवस व स्वयं का जन्मदिन मनाया।सादुल्लानगर कस्बा निवासी शिवम सोनी व सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र कौशल श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अखंडता दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लाह नगर, रौशन हास्पिटल,सबा क्लीनिक व खलीलुल्लाह हास्पिटल में भर्ती मरीजों के बीच जाकर उनका कुशल क्षेम पूछा व फल वितरित किया।जानकारी किए जाने पर एस एस फार्मा संस्थापक शिवम सोनी ने कहा कि आज हमारा जन्मदिन है।हमने आज अपने जन्मदिन पर मरीजों की सेवा कर जन्मदिन मनाने की पहल की है।उन्होंने कहा कि संगठन ही सभी शक्तियों की जड़ है।एकता के बल पर ही अनेक राष्ट्रों का निर्माण हुआ है।प्रत्येक वर्ग में एकता के बिना देश कदापि उन्नति नहीं कर सकता एकता में महान शक्ति है।एकता के बल पर बलवान शत्रु को भी पराजित किया जा सकता है।शैलेंद्र कौशल श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय एकता का मतलब ही होता है।राष्ट्र के सब घटकों में भिन्न-भिन्न विचारों और विभिन्न आस्थाओं के होते हुए भी आपसी प्रेम,एकता और भाईचारे का बना रहना,राष्ट्रीय एकता में केवल शारीरिक समीपता ही महत्वपूर्ण नहीं होती।बल्कि उसमें मानसिक,बौद्धिक,वैचारिक और भावात्मक निकटता की समानता आवश्यक है।इस अवसर पर डाक्टर एम लाल,डाक्टर परवेज अहमद,डाक्टर एहसान डॉक्टर परवेज असरफ,एस एस फार्मा के सदस्य राजाबाबू सोनी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।