बलरामपुर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण ,नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के प्रचार प्रसार के लिए - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 9 December 2020

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण ,नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के प्रचार प्रसार के लिए

हंसराज शर्मा बलरामपुर

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण ,नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के प्रचार प्रसार के लिए


 बलरामपुर के थाना कोतवाली नगर द्वारा सी0एम0एस0 इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर द्वारा छात्राओं को पुलिस विभाग के बारे में विभिन्न जानकारियां दी गई। उनको *मिशन शक्ति, महिला हेल्पडेस्क, यातायात नियमों, UP112, वीमेन पावरलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, ट्वीटर सेवा आदि* के बारे में विस्तार से समझाया गया। बालिकाओं को बताया गया कि किसी के द्वारा अभद्र टिप्पणी, छींटाकशी, छेड़छाड़ या किसी अराजक तत्व द्वारा पीछा करने पर बिना डरे तत्काल यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवाओं से सहायता लें। वूमेन पावर लाइन 1090 के संबंध में बताया गया  कि इस सेवा के तहत शिकायत सुनने वाली अधिकारी भी महिला अधिकारी होती है, इसमें शिकायतकर्ता का नाम ,पता, मोबाइल नंबर आदि किसी के साथ शेयर नहीं किया जाता है। पूर्णतया गोपनीय रखते हुए सहायता की जाती है । जनपद के प्रत्येक स्कूल /कॉलेज के प्रांगण में बलरामपुर पुलिस की तरफ से शिकायत पेटिका लगाई गई है। यदि कोई समस्या होती है तो तत्काल अपनी शिकायत लिखकर शिकायत पेटिका में डाल सकते हैं, जिसे महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सप्ताह में दो बार शिकायत पेटिका खोल कर उसमें प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्रभारी निरीक्षक या क्षेत्राधिकारी स्तर से किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।