सिकन्दरपुर /बलिया (माइकल भारद्वाज)-
संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ का पेड़ से लटकता मिला शव ,क्षेत्र में मचा हड़कंप
बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिवान कला गांव के बाहर गुरुवार की सुबह पेड़ से लटकता हुआ एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई ।मौके पर इकट्ठा लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर कब्जे में लेकर थाने ले कर चली गई ।थाना क्षेत्र के सिवान कला निवासी दूधनाथ राम 55 वर्ष बहुत समय पहले से ही सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा बाजार में रजाई और गद्दा भरने का काम करते थे ।यदि ग्रामीणों की माने तो वह परिजनों के साथ वही रहते थे और कभी कभार ही गांव में आया करते थे ।गुरुवार की सुबह उक्त व्यक्ति का शव पेड़ से गांव के बाहर लटकता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। उक्त व्यक्ति को किस प्रकार वहां लाकर लटकाया गया या वह व्यक्ति आत्महत्या किया ,अभी यह रहस्य बना हुआ है। वैसे देखा जाए तो सिकंदरपुर में पिछले 1 महीने में अपराध का ग्राफ बड़ा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।