राकेश सिंह गोण्डा
एनआईओएस डीएलएड शिक्षकों ने गौरा विधायक प्रभात वर्मा को ज्ञापन सौंपा
बभनजोत गोण्डा:एनआईओएस डीएलएड शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद के महासचिव इरशाद अहमद अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने गौरा विधायक प्रभात वर्मा से जाकर मुलाकात की और उन को मुख्यमंत्री जी के नाम से ज्ञापन सौंपा। इन शिक्षकों की मांग है कि इन्हें भी यूपीटेट और आगामी शिक्षक भर्ती में शामिल किया जाए जबकि एनसीटीई और एमएचआरडी ने एनआईओएस डीएलएड को शिक्षक भर्ती में शामिल करने का आदेश दे दिया है। विधायक जी ने पूरा आश्वासन दिया कि आपकी बातों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा और आप लोग जल्द ही यूपीटेट में और आने वाली आगामी सरकारी शिक्षक भर्ती में शामिल होंगे । ज्ञापन देने वालों में राजेश वर्मा, धर्मराज यादव, दिनेश वर्मा, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद सलमान वेग, मोहम्मद फैजान शाह,रामशंकर एवं रामकरण आदि शिक्षक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।