लखनऊ:- पीआरवी में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, मौके से नहीं मिला कोई सूइसाइड नोट ।
अयोध्या की रहने वाली उर्मिला वर्मा की 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। वर्तमान समय में उसकी तैनाती लखनऊ के मोहनलालगंज थाने की पीआरवी में थी। मिली जानकारी के मुताबिक उर्मिला पास के ही मऊ क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। रविवार को उसकी रात 10 बजे से ड्यूटी थी। महिला ड्यूटी पर नही आयी थी, विभाग द्वारा जानकारी की ही जा रही थी तभी पुलिस को उसकी आत्महत्या करने की सूचना मिली।
जानकारी होते ही मोहनलालगंज थाने की पुलिस के साथ साथ डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार, एसीपी मोहनलालगंज प्रवीण मलिक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने देखा तो महिला सिपाही ने डुपट्टे से पंखे में फन्दा डालकर फांसी लगाई थी। कमरे की तलाशी ली गई लेकिन कोई सूइसाइड नोट बरामद नही हुआ। पुलिस ने उर्मिला के परिजनो को जानकारी देने के बाद महिला सिपाही के करीबियों से पूछताछ भी किया है।
प्रत्युष गुप्ता
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।