इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर
हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को 28 घण्टे के अन्दर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत पुरानी रंजिश को लेकर मेहड़ा पुल के पास दो बदमाशो द्वारा गोली चलायी गयी थी जिसमें तीन युवक क्रमश: 1.आदित्य मिश्रा पुत्र मनीष मिश्रा नि0 साखोपार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, 2.आयुस्मान प्रताप सिंह पुत्र अखण्ड प्रताप सिंह नि0 कस्बा व थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, 3.अनीष कुशवाहा पुत्र राममनोहर कुशवाहा नि0 डीसीएफ चौराहा कस्बा व थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर घायल हो गये थे। एक अभियुक्त राहुल पासवान उर्फ ऋषि पुत्र अगंद प्रसाद नि0 वार्ड न0 07 कस्बा व थाना कप्तागंज जनपद कुशीनगर को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़कर काफी मारा-पीटा गया था जिसके कारण उसको भी चोटे आयी थी जिसको इलाज पुलिस की निगरानी में मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 36/2021 धारा 307 भादवि पंजीकृत किया गया।दूसरा नामित अभियुक्त गोपाल दुबे पुत्र अमित कुमार दुबे उर्फ पिन्टू दूबे साकिन सोहनी थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनर मौके से फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस की कई टीमें लगायी थी। अभियुक्त गोपाल दुबे उपरोक्त को थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा 28 घण्टे के अन्दर इन्दरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा घटना मे प्रयुक्त एक अदद पिस्टल 32 बोर, फायर शुदा खोखा 32 बोर व अपाची मो0सा0 वाहन सं0 UP 57 AE 1777 को बरामद किया गया। अवैध शस्त्र बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अलग से मु0अ0सं0-38/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्र0नी0 श्री कपिलदेव चौधरी थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, उ0नि0 श्री श्रवण कुमार यादव, हे0का0 सोनदेव यादव, हे0का0 श्रीनिवास सिंह, हे0का0 रावेन्द्र सिंह, का0 प्रवीण सरोज, का0 विवेक यादव
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।