कैलाश सिंह विकास वाराणसी
शोकाकुल परिवार से मिला विधुत मज़दूर पंचायत का प्रतिनिधि मंडल
वाराणसी । विधुत मजदूर पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम विधुत उपकेंद्र के पास विधुतस्पर्शाघात से कालकवलित हुए मृतक रोहित बिंद के घर पहुँच कर शोकाकुल परिवार को सान्त्वना दिया गया ।
मंडल मंत्री अंकुर पाण्डेय ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में सैकड़ो नियमित एवं संविदा कर्मचारी सामिल रहे ,सभी ने उनके परिवार से मिलकर शोकाकुल परिवार को आर्थिक मदद प्रदान किया एवं परिवार को मिलने वाले पेंशन और इ0पी0एफ0 के पैसे के निकासी में आदि हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्यतः रमेश यादव, मंगलराम, संतोष कुमार, हीरालाल, संदीप कुमार,सत्यप्रकाश, श्रीनाथ,समीर, देवेंद्र याद, यदुनाथ यादव,सुरेंद्र कुमार, बदरुद्दीन, विशाल अग्रहरि,अशोक कुमार, कल्याण,देवीदयाल आदि शामिल रहें।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।