ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा
मंडलायुक्त महोदय ने मण्डल के समस्त जनपदो के सीडीओ के साथ शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा की
जनपद कानपुर देहात को मिला मंडल में प्रथम स्थान
कानपुर देहात।मंडलायुक्त महोदय की अध्यक्षता में मंडल के समस्त जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियो के साथ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो, मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, रुपए 50 लाख एवं उससे अधिक धनराशि की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में आयुक्त महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति में सुधार लाएं एवं शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।
आयुक्त महोदय द्वारा कानपुर मंडल के सभी जनपदों की प्रगति की समीक्षा की गयी. जिसमे कानपुर देहात की प्रगति समस्त 37 बिन्दुओं पर अतिउत्तम पायी गयी, *जनपद कानपुर देहात वर्तमान की प्रगति में पूरे मंडल पर विकास कार्यक्रमों की प्रगति में प्रथम स्थान पर स्थापित हो गया है, जिसका पूर्ण श्रेय सम्बंधित अधिकारियों एवं स्वयं मुख्य विकास अधिकारी को जाता है जिन्होंने जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन अनुसार कार्य करते हुए जनपद कानपुर देहात को उच्चाईयों पर पहुँचाया।* जनपद की इस प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा जनपद के सभी अधिकारियों को शाबाशी देते हुए निरंतर प्रगतिशील होते हुए कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 कार्यक्रमो एवं मा0 मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति, की निरंतर समीक्षा करने से जनपद कानपुर देहात की अन्य जनपदों के सापेक्ष प्रगति सबसे बेहतर पाई गयी।
वही बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस मौके पर मंडल के समस्त जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।