राकेश सिंह गोण्डा
42 दिन पहले गायब युवक का सड़क किनारे तालाब से मिला कंकाल
गोण्डा। घर से गायब हुए युवक का कंकाल 42 दिन बाद हारीपुर स्थित सड़क के किनारे एक तालाब से बरामद किया गया। उसकी पहचान कपड़ों से हुई है। वहीं थोड़ी दूर पर ही एससीपीएम पुलिस चौकी भी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। नगर पुलिस ने नरकंकाल को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कटरा थाना क्षेत्र के नकही गांव निवासी 28 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र राम भजन का कंकाल मिला है। मृतक के चचेरे भाई अनिल कुमार ने बताया कि बीते 28 दिसम्बर की सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकाला था। इसके बाद घर वापस लौट कर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला। रिश्तेदारी में भी पता कराया, लेकिन वहां भी नहीं मिला।
उसके बाद मृतका की पत्नी कंचन देवी ने गुमशुदगी का मुकदमा लिखाया और पुलिस को फोटो दिया। पुलिस ने उसके फोटो को कई स्थानों पर लगवाया। इसके बाद भी कहीं पता नहीं चला।
मृतक के भाई अनिल कुमार ने बताया कि उसके कुछ रिश्तेदार हारीपुर ग्राम में भी हैं। नरकंकाल मिलने की सूचना मिली तो वह लोग भी पहुंचे। उन लोगों ने घर पर सूचना दी। घर वालों ने देखा और कपड़ों से पहचान की। अनिल कुमार ने आशंका जतायी है कि उसके भाई की हत्या करने के बाद शव को लाकर फेंक दिया गया है। नरकंकाल अलग पड़ा था। उसके द्वारा पहना हुआ कपड़ा अलग- थलग अलग मिला है। तालाब में पानी भी नहीं था।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।