उपेन्द्र कुमार पाण्डेय आजमगढ़
एसडीएम पद पर हुआ, ग्रामीणों में खुशी की लहर
आजमगढ़। बूढनपुर तहसील क्षेत्र के सिकहुला गांव निवासी संजय यादव पुत्र राजाराम यादव का चयन एसडीएम पद पर हुआ। क्षेत्र में काफी खुशी की लहर दौड़ गई है। शाम को जैसे परिणाम निकला शुभचिंतकों सहित रिश्तेदारों का शाम से लेकर रात तक दिन भर आने जाने का सिलसिला लगा हुआ है। आपको बताते चलें कि संजय यादव प्राथमिक शिक्षा पासीपुर सिकहुला से हाई स्कूल इंटरमीडिएट उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा स्नातक की पढ़ाई जी एस एस पी जी कॉलेज कोयलसा से की इसके पश्चात उन्होंने इलाहाबाद में अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की वर्ष 2016 तहबरपुर ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पद पर तैनात हुए ।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता तीनो बड़े भाइयो को दिया साथ क्षेत्र के लोगो का अपार सहयोग स्नहे का परिणाम स्वरूप यह सफलता प्राप्त हुई हैं।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।