मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
रुधौली में ड्रोन कैमरे से होगी चुनाव की निगरानी
बस्ती रूधौली। पंचायत चुनाव में जीरो टालरेंस के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी प्रकार के विवाद आदि होने पर उपद्रवियों को चिन्हित करने के लिए इस बार पंचायत चुनाव पर पुलिस ड्रोन कैमरों से नजर रखेगी और उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके लिए रुधौली पुलिस के पुलिसकर्मियों को ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम मेंशुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र एवं खंड विकास अधिकारी विमला चौधरी के साथ ब्लाक रुधौली व मंडी समिति (मतगणना स्थल) का भ्रमण किया गया। इस दौरान बीडीओ द्वारा मंडी समिति में हो रहे सड़क के कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने हेतु ठेकेदार को निर्देशित किया गया तथा ब्लाक में टूटी हुई बाउंड्रीवाल, पार्किंग हेतु बनाए जाने वाले रैंप को पूरा कराने कहा गया।
पुलिसकर्मियों के ड्रोन उड़ाने का अभ्यास देखते हुए रूधौली थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गांव के सभी विवादों के समय पर निस्तारण के लिए सभी गतिविधियों पर मास्टर प्लान बनाकर निगरानी रखी जा रही है। इसमें ड्रोन कैमरों का काफी सहयोग मिलेगा। पंचायत चुनाव की निगरानी पुलिस ड्रोन कैमरे से करेगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।