डीएम-एसपी ने अकबरपुर, मलासा, अमरौधा विकास खण्ड नामांकन स्थल का किया निरीक्षण, दिये निर्देश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 14 April 2021

डीएम-एसपी ने अकबरपुर, मलासा, अमरौधा विकास खण्ड नामांकन स्थल का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा

डीएम-एसपी ने अकबरपुर, मलासा, अमरौधा विकास खण्ड नामांकन स्थल का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

कानपुर देहात।जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के मद्देजन जनपद में हो रहे नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड अकबरपुर व भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड मलासा व अमरौधा के नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नामांकन पूर्णतया शान्तिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए पूरी सतर्कता रहे। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का पालन किया जाये तथा कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सभी लोग मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन अवश्य करे। उन्होंने कहा कि गर्मी व धूप को देखते हुए टेन्ट, पानी की व्यवस्था रहे तथा किसी को कोई समस्या न हो। इस मौके पर एसडीएम अकबरपुर राजीव राज, एसडीएम भोगनीपुर दीपाली भार्गव, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।