कैलाश सिंह विकास वाराणसी
आप स्वस्थ रहें, यही सबसे बड़ा मंत्र है: डा नीलकंठ तिवारी
जल्द होगा कबीरचौरा अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट, विधायक निधि से निर्माण हेतु जारी किया पत्र: डा नीलकंठ तिवारी
वाराणसी। आज उत्तर प्रदेश फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन व धर्मार्थ कार्य मंत्री डा नीलकंठ तिवारी ने वाराणसी जनपद के फेरी पटरी ठेला व्यवसायी जनों से वर्चुअल वार्ता किया। वार्ता में डा तिवारी ने समस्त ठेला पटरी व्यवसायी लोगों की हौसला अवजाहि करते हुए, कोरोना काल में उनके द्वारा किये गए कार्यों की प्रसंशा की। पिछले कोरोना लहर के मुकाबले इस कोरोना लहर को ज्यादा खतरनाक बताते हुए, डा तिवारी ने कहा किसी भी सूरत में सतर्कता से समझौता नही करना है। किसी को भी सामग्री बेचते वक़्त मास्क व सैनिटाइजर के उपयोग का ख्याल रखें व बिना मास्क वाले व्यक्ति को सामग्री न बेचने का आग्रह किया। डा तिवारी ने बताया कि इस असहज स्थिति में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बचाव के हर सम्भव कार्य किये जा रहे हैं। बचाव कार्यो के क्रम में देश मे पिछले एक वर्ष में काफी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिसमे वैक्सीन तैयार कर, विश्व के सबसे बड़े अभियान के तहत हर व्यक्ति को वैक्सीन लगवाना, पीपीई किट व मास्क का निर्माण इत्यादि। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में ऑक्सीजन की 1000 गुना बढ़ी मांग के सापेक्ष 7-8 नए प्लांट के निर्माण करने का प्रदेश सरकार का फैसला इस बदलाव को प्रमाणित करता है। डा तिवारी ने बताया कि वाराणसी जनपद में ऑक्सिजन की बढ़ती मांग को देखते हुए उनके विधायक निधि से जल्द ही कबीरचौरा अस्पताल में एक ऑक्सिजन प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। उक्त कार्य हेतु पत्र जारी किया जा चुका है। अंत में डा तिवारी ने सभी पटरी व्यापारियों से हर वक़्त सतर्क रहने का आग्रह किया। वर्चुअल वार्ता में मुख्य रूप से फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह महादेव व सचिव अभिषेक निगम व गाजियाबाद से श्याम गुप्ता ,विजय यादव, रामचन्द्र प्रजापति,शीला देवी अन्नू गुप्ता , मुख्य रूप से उपस्थित थे
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।