राजित राम यादव बस्ती
कप्तानगंज से नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मिथलेश निषाद ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
जनपद बस्ती कप्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी से समर्थित निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मिथलेश निषाद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्होने कहा कि विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।
मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर अनूप सिंह दिव्यागजन कल्याण अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी से समर्थित निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मिथलेश निषाद पत्नी भोला निषाद को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। इसके क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रिय विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को धन्यवाद देते कहा कि आप लोगों के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी से समर्थित निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मिथलेश निषाद पत्नी भोला निषाद को जीत मिली है। कार्यक्रम को पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम शंकर यादव व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद उर्फ गिलम चौधरी ने भी सम्बोधित कर लोगों को शुभकामनाएं दी।
ब्लॉक प्रमुख मिथलेश निषाद ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों सहित समारोह में उपस्थित लोगों के आभार प्रकट की। इस मौके पर पिन्टू सोनकर, दयाराम मिश्र, साहेबदीन निषाद, शिव प्रसाद त्रिपाठी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।