कैलाश सिंह विकास वाराणसी
दिनांक 1 अगस्त को प्रात: 10:00 बजे से प्रथम एवं द्वितीय डोज के लाभार्थी कोविन पोर्टल पर कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
वाराणसी, 31 जुलाई 2021
जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। रविवार (01 अगस्त ) को प्रातः 10 बजे से सिर्फ सोमवार (2 अगस्त) के लिए रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल पर खोला जायेगा, जिस पर प्रथम एवं द्वितीय डोज लगवाने वाले सभी नागरिक अपने मोबाइल से या जन सेवा केंद्र से अपना रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट अवश्य बुक करा लें। cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराने के पश्चात अपने नजदीकी केन्द्र का स्लॉट बुक कराकर आईडी के साथ सुविधानुसार नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुँचे। स्लॉट बुक करने के बाद लाभार्थियों को 4 डिजिट का एक सिक्योरिटी कोड मिलेगा। उस कोड के साथ ही अपने निर्धारित टीकाकरण केंद्र पर पहुँचे।
*मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वी बी सिंह* ने बताया कि प्राप्त निर्देशानुसार वे नागरिक जो कोविड टीकाकरण का प्रथम एवं द्वितीय डोज लगवाना चाहते है, अब उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के पश्चात स्लाट बुक कराकर टीकाकरण स्थल पर आने वाले नागरिकों को ही टीका लगाया जायेगा। पोर्टल पर स्लॉट रविवार (1 अगस्त ) को प्रातः 10:00 बजे 2 अगस्त सिर्फ सोमवार के लिए खोले जा रहे हैं। सभी लाभार्थी अपना स्लॉट अवश्य बुक करा लें और अपने शेड्यूल के अनुसार ही अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जनपद में जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा पर महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इन सत्रों पर महिलाएं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपना टीकाकरण करा सकती हैं। महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र हेतु भी स्लाट खोले जाएंगे इसमें पंजीकृत लाभार्थियों को अगले कार्य दिवस में टीका लगाया जाएगा। वहीं जिन नागरिकों के द्वितीय डोज़ लगवाने का समय हो गया है वे टीकाकरण केन्द्र पर जाकर अपना टीकाकरण अवश्य कराले।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।