इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर
समाजवादी युवजन सभा के संगठन विस्तार व समीक्षा बैठक हुई संपन्न
कुशीनगर। खड्डा स्थानीय कस्बे के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के संगठन विस्तार व समीक्षा बैठक संपन्न हुई प्रदेश सचिव व कुशीनगर प्रभारी मान सिंह यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार नौजवान व किसान विरोधी सरकार है। उसको बढ़ती हुई महंगाई तथा बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था से कुछ लेना देना नहीं है क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ब्यूरोक्रेसी के साथ मिलकर सभी अनैतिक कार्यों में संलिप्त हैं। खड्डा विधानसभा के नारायणी तट पर बसे गांव में जहां लोग को बाढ़ से झेलना पड़ती हैं उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं मवेशी चारा के अभाव में दम तोड़ रहे हैं ऐसे में जनप्रतिनिधियों के इशारे पर तस्करी का धंधा खूब फल फूल रहा है भारतीय जनता पार्टी की सरकार को विकास से लेना देना नहीं है खड्डा तहसील से पनियहवा होकर छितौनी जाने वाली सड़क जगह-जगह टूटी है जहां लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है सरकारी अस्पताल में दवाएं नहीं है मरीज डॉक्टर की उपेक्षा के शिकार बने हुए हैं ऐसे में सत्तारूढ़ पार्टी पुनः सत्ता में आने के लिए उनके चयनित जनप्रतिनिधि हर अनैतिक कार्यों में जुट गए हैं। बैठक को युवजन सभा के जिला अध्यक्ष परवेज आलम ने संगठन की मजबूती पर चर्चा किया। वह नौजवानों के हौसला को बढ़ाया मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी धीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव, शैलेश यादव विधानसभा अध्यक्ष रामकोला, अनिल सिंह जिला कोषाध्यक्ष, ठाकुर उदय प्रताप शंकर विधानसभा अध्यक्ष, अजय यादव, हर्ष दाधीच, राजेश यादव मुन्ना, संजय यादव, मुन्ना राजभर , धीरज सिंह, विवेक ओझा, अजय यादव, बृजेश, सरतेज यादव, प्रिंस यादव,सूरज यादव ,संदीप साहनी, प्रशांत शर्मा, प्रशांत गौड़ संदीप यादव ,कुलदीप मिश्रा ,सुमंत पांडे, अरविंद यादव ,बबलू पहलवान, ब्यास मिश्रा, बीरू राव,संदीप यादव,भोला यादव, जितेंद्र यादव, दीनानाथ यादव,सोनू यादव, रंजीत यादव, गौरव गुप्ता विशाल शर्मा, नवीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।