प्रथम आगमन पर राज्य मंत्री का जगह जगह हुआ स्वागत
रिपोर्ट:अरविन्द शर्मा कानपुर देहात
कानपुर देहात की प्रतिभा शुक्ला को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है। राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जनपद कानपुर देहात पहुंची। उनका जनपद के रनिया अकबरपुर व रूरा में पहुंचने पर कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से गरीबों को मिल रहे मुफ्त राशन एंव रनिया मे लघु उद्योग लाने की जल्द ही कोशिश करेंगे ताकि सभी महिलाओं व पुरुषो को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका बखूबी निर्वहन होगा। उन्होंने कहा कि अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में हमें विजय दिलाने पर सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों को कोटि कोटि धन्यवाद हम अपने से बड़े-बुजुगरें का आदर व सम्मान करेंगे। व आपस में भाईचारा बनाए रखें। हम आपके सेवक हैं और हम आपके दुख-सुख में हमेशा साथ रहेंगे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।