योजनाओं से वंचित पात्रों को अभियान चला कर जोड़ रही सरकार -संजय प्रताप जायसवाल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 26 July 2018

योजनाओं से वंचित पात्रों को अभियान चला कर जोड़ रही सरकार -संजय प्रताप जायसवाल


विश्वपति वर्मा (सौरभ )_

रुधौली विधान सभा के विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने तहकीकात न्यूज़ से बात करते हुए बताया की क्षेत्र की ऐसी आबादी के पास सरकार सीधे तौर पर पंहुच रही है जो वास्तव में जरूरतमंद हैं। 

विधायक ने बताया कि हमारी सरकार यह लगातार प्रयास कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी महत्वाकांक्षी योजना से छूट न पाए ,उन्होंने बताया की इसके लिए ग्राम पंचायतों में बैठक कर पात्रों को चिन्हित किया जा रहा है। 

श्री जायसवाल ने बताया की क्षेत्र के उन सभी लोगों को योजना का लाभ मिलेगा जो प्रधानमंत्री आवास योजना ,पेंशन योजना ,शौचालय अनुदान ,राशन , सहित इत्यादि सुबिधाओं के पात्र हैं ,बात चीत के दौरान विधायक ने बतायें कि  योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी सीधे विभाग के जिम्मेदार लोगों से संपर्क कर सकते हैं किसी प्रकार की कोई असुबिधा होने पर लाभार्थी हेल्पलाइन नंबर 8401400400 पर संपर्क कर समस्या को अवगत करा  सकते हैं  


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।