लखनऊ -गांव स्वच्छ न मिलने पर प्रधान होंगे जिम्मेदार -मुख्य सचिव - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 26 July 2018

लखनऊ -गांव स्वच्छ न मिलने पर प्रधान होंगे जिम्मेदार -मुख्य सचिव

विशेष खबर -विश्वपति वर्मा (सौरभ ) 

जब पूरे प्रदेश भर  में साफ सफाई अभियान जोरों से चल रहा है तब ग्राम पंचायतों की स्थिति में कोई सुधार नहीं आ रहा है  ,प्रदेश भर में लगभग 60 हजार  ग्राम पंचायतों में सरकार  हर वर्ष सफाई किट एवं साफ सफाई के लिए अतरिक्त बजट की व्यवस्था करती है लेकिन गावों में सफाई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही  है। 

 स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय  ने दिशा निर्देश जारी करते हुए बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी स्वछता अभियान की निगरानी करेंगे  ,उन्होंने बताया की अभियान में सूचना व संचार संसाधनों का प्रयोग भी किया जायेगा। 

श्री पाण्डेय ने अपने दिशा निर्देश में बताया कि यदि गावों में मुक़्क़मल साफ -सफाई की व्यवस्था नहीं मिलती तो इसका पूरा जिम्मेदार गांव का प्रधान होगा। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।