लखनऊ -विश्वपति वर्मा _
ग्रीष्मकालीन प्रांतीय ओलम्पिक 2018 समापन एवं पुरुष्कार वितरण समारोह के मौके पर खेल एवं युवा कल्याणमंत्री व पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान ने अवध प्रांत खेलों को बढ़ावा देने वालों को ‘खेल संवाहक’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेलमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। साथ ही सरकार खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने वालों की मदद भी करेगी। इस मौके पर क्रीड़ा भारती अवध प्रांत के अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश सिंह ने के कहा कि उनकी संस्था पूरे राज्य में खासकर ग्रामीण इलाकों में खेलों को बढ़ा देने का काम कर रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने किया इस मौके पर क्रीड़ा भारती के कोषाध्यक्ष गोविंद पाण्डेय समेत तमाम लोग मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।