विश्वपति वर्मा _
दक्षिण की राजनीति में जननेता के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले एम करूणानिधि का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया करूणानिधि तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहे द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के 94 वर्षीय सुप्रीमो करुणानिधि को पिछले महीने स्वास्थ्य खराब होने पर कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
करुणानिधि कभी तमिल फिल्मों में स्क्रिप्ट लिखा करते थे। स्क्रिप्ट लिखते-लिखते फिल्मी अंदाज में ही उनके राजनीति करियर की शुरुआत होती है। 1969 से लेकर 1977 का समय ऐसा था जब तमिलनाडु की राजनीति की चर्चा बिना करुणानिधि के संभव ही नहीं थी। करुणानिधि पिछले 62 वर्षों से कोई चुनाव नहीं हारे थे और वे थिरुवारुर सीट से एमएलए थे।
एम. करुणानिधि का पूरा नाम मुथुवेल करुणानिधि था जिनका जन्म 3 जून, 1924 को तिरुवरूर जिले के तिरुकुवालाई गांव में हुआ था। करुणानिधि का परिवार आर्थिक रूप से बहुत पिछड़ा था। लेकिन करुणानिधि मेधावी थे। करुणानिधि पारंपरिक रूप से संगीत वाद्वयंत्र नादस्वरम बजाने वाले समुदाय से आते थे। लेकिन उन्होंने अपनी जाति की वजह से इस क्षेत्र में कदम नहीं रखा। जातिवाद से तंग आकर उन्होंने राजनीति की तरफ रुख कर लिया। पहले वे पेरियार के आत्मसम्मान आंदोलन से जुड़े और द्रविड़ लोगों के आर्यन ब्राह्मणवाद के खिलाफ आंदोलन में शामिल हो गए।
करुणानिधि ने तीन शादी की थीं। पहली पत्नी का नाम पद्मावती अम्माल था। जिनसे उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम एमके मुथू था। लेकिन दुखद रूप से दोनों की ही जल्द मौत हो गई। इसके बाद उनकी शादी दयालु अम्मा से हुई. जिनसे इस कपल को चार बच्चे हुए, एमके अलागिरि, एमके स्टालिन, एमके तमिलारसु और सेल्वी. उनकी तीसरी पत्नी का नाम राजाथिअम्माल हैं, जिनसे उन्हें एक बेटी (कनिमोझी) हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।