लखनऊ -महेंद्र मिश्रा
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस लाइन सभागार कक्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध को जड़ से खत्म करना एवं भयमुक्त वातावरण स्थापित करने की समीक्षा की गयी। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक पी0 राम, क्षेत्राधिकारी नगर डा0 जंगबहादुर यादव क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी जमुनहा रोहित यादव सहित समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/ शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा लम्बित विवेचना, माल निस्तारण, पेंडिंग एहकामात की समीक्षा कर सभी थान प्रभारियों को कड़े निर्देश दिये गए। साथ ही साथ सभी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि के साथ अपराध पर पूर्णतया अंकुश लगाने और अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।