बस्ती-एक सप्ताह में किसान का खेत खाली कराये वरना उतनी ही भूमि नेशनल हाईवे पर उपलब्ध कराये - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 31 August 2018

बस्ती-एक सप्ताह में किसान का खेत खाली कराये वरना उतनी ही भूमि नेशनल हाईवे पर उपलब्ध कराये



बस्ती- ब्यूरो तहकीकात न्यूज़ 

हर्रैया स्थित तपसीधाम स्थित मेहीलाल बर्मा के खेत में बने हेलीपैड को शीघ्र हटाकर किसान का खेत खाली करने हेतु रालोद प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पाण्डेय ने जिलाधिकारी बस्ती को सम्बोधित ग्यापन प्रसासनिक अधिकारी को सौंपते हुए कहा कि प्रसासन एक सप्ताह में किसान का खेत खाली कराये वरना उतनी ही भूमि नेशनल हाईवे पर उपलब्ध कराये अन्यथा की दशा में पीडित किसान व ग्रामीणों संग हमें कार्यालय का घेराव कर कार्यबाधा उत्पन्न करने को मजबूर होना पडेगा ग्यात हो कि बीते 14अगस्त को सूबे के मुखिया योगी के आगमन के समय तपसीधाम मंदिर के बगल स्थित मेहीलाल बर्मा का खेत 10हजार किराया देकर हेलीपैड बनाने हेतु प्रसासन ने यह कहते हुए लिया कि तीन दिनों में खेत खाली कर दिया जायेगा किन्तु करीब एक सप्ताह बीत जाने पर भी जब किसान का खेत नहीं खाली हुआ तो वह विभाग का चक्कर लगाने लगा जिसपर किसान को बताया गया कि मंदिर हेतु आपकी जमीन लेने की वार्ता चल रही है जिससे किसान के पैरों तले जमीन खिसक गई


 पीडित किसान ने जनसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय से सम्पर्क कर बताया कि तहसील दिवस से लेकर जिलाधिकारी तक वह फरियाद कर चुका है किन्तु उसे महज कोरा आश्वासन मिल रहा है जिसपर रालोद सचिव ने मौके का निरीक्षण किया व मंदिर के महंथ से भी बात कि तो पुजारी ने कहा कि मेरे पास पर्याप्त जमीन है हमें धर्म के नाम पर किसी को पीडा नहीं पहुंचानी अब प्रशन यह उठता है कि क्या इसी तरह योगी सरकार के कर्मचारी जनता को गुमराह करेंगें यदि ऐसा होने लगा तो लोग हेलीपैड तो दूर किसी को बैठने भी नहीं देंगें ग्यापन लेते हुए प्रसासनिक अधिकारी ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया है इस मौके पर जगतराम बर्मा ,जगन्नाथ बर्मा, रामधीरज बर्मा ,रमेश चौधरी ,अखिल यादव, विवेक पाण्डेय ,रामनिरंजन बर्मा, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।