तहकीकात न्यूज़ डेस्क
भारतीय जनता पार्टी की सरकार पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों के विरूद्ध हो रहे आन्दोलन एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री पर विजय माल्या द्वारा दिये गये बयान से बौखला गयी है और कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाये गये आरोप पर जवाब देने के बजाय इनके कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के दिवंगत प्रधानमंत्रियों की मूर्तियों को नुकसान पहुंचा रहे है जो निन्दनीय है।
वाराणसी के मैदागिन चैराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की मूर्ति को आज तोड़ा जा रहा था समय रहते ही कांग्रेस एवं सेवादल के कार्यकर्ता वहां मौके पर पहुंचकर आन्दोलन करने लगे तब उनसे यह बहाना बनाया जाने लगा कि इस स्थान का सौन्दर्यीकरण किया जाना है इसलिए यहां दूसरी मूर्ति लगायी जायेगी लेकिन कार्यकर्ता वहां पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी पर दबाव बना रहे हैं कि जिसने यह दुष्कृत्य किया है उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाय।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने जारी बयान में कहा कि इतना ही नहीं इसके साथ ही जिला चन्दौली में मुगलसराय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री पार्क में स्थापित शास्त्री जी की मूर्ति को गोबर से पोतने का घृणित कृत्य किया गया है जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निन्दा करती है तथा इस प्रकार के अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग करती है। कांग्रेस पार्टी उ0प्र0 सरकार से मांग करती है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करे और इस प्रकार के घृणित कार्यों को करने से बचे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।